बच्चियों से दुर्व्यवहार करने से रोका, तो मां की पिटाई

Updated:
विज्ञापन

शहर के वार्ड 22 में हुई घटना युवकों के खिलाफ थाने में दिया गया आवेदन भभुआ सदर : मंगलवार को शहर के वार्ड 22 जामा मसजिद मुहल्ले में बेटियों को थप्पड़ मारने से मना करना कुछ बदमाश युवकों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने मिल कर बच्चियों की मां को पीट कर जख्मी कर दिया. […]

विज्ञापन
शहर के वार्ड 22 में हुई घटना
युवकों के खिलाफ थाने में दिया गया आवेदन
भभुआ सदर : मंगलवार को शहर के वार्ड 22 जामा मसजिद मुहल्ले में बेटियों को थप्पड़ मारने से मना करना कुछ बदमाश युवकों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने मिल कर बच्चियों की मां को पीट कर जख्मी कर दिया. इतना ही नहीं, बदमाश युवकों ने केस करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि वार्ड 22 जामा मसजिद के समीप रहनेवाले शमीम राय की बेटियां रिंकी व पिंकी खातून मंगलवार अपराह्न 10 बजे उर्दू मध्य विद्यालय में पढ़ने जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में पड़ोसी सेराजु मियां व उसके तीन-चार साथियों ने उन लड़कियों को तंग करना शुरू कर दिया. आरोप है उन लोगों ने छात्राओं को पीटा भी. यह देख कर लड़कियों की बड़ी बहन नजराना खातून वहां पहुंची व उसने इसका विरोध किया.
बताया जाता है कि इस पर सेराजू व उसके दोस्त गुस्सा हो गये और घर में घुस कर युवती से गाली-गलौज व बदतमीजी की. इस पर उक्त लड़कियों की मां शबाना खातून ने ऐतराज जताया तो उन लोगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी व फरार हो गये. घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. इस मामले में महिला ने युवकों के खिलाफ नगर थाने में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन