कैश व लाखों रुपये के जेवरात चुराये, एक युवक हिरासत में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने मकान मालकिन को दी घटना की जानकारी भभुआ : सुरक्षित माने जानेवाले समाहरणालय के सामने ही स्थित एक मकान से सोमवार की देर रात चोरों ने 17 हजार नकद सहित लाखों रुपये के गहने उड़ा लिये. चोरी की घटना के वक्त मकान बंद था और घर की मालकिन विधवा अंजू कुंवर शहर […]
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने मकान मालकिन को दी घटना की जानकारी
भभुआ : सुरक्षित माने जानेवाले समाहरणालय के सामने ही स्थित एक मकान से सोमवार की देर रात चोरों ने 17 हजार नकद सहित लाखों रुपये के गहने उड़ा लिये. चोरी की घटना के वक्त मकान बंद था और घर की मालकिन विधवा अंजू कुंवर शहर में वार्ड संख्या 18 स्थित अपने मायके गयी हुई थी.चोरी के मामले में नगर थाने की पुलिस वार्ड संख्या 18 के ही विशाल कुमार नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है.
मकान मालकिन गयी थी मायके : घटना के संबंध में बताया जाता है कि अंजू कुंवर सोमवार की शाम अपनी मां के ऑपरेशन की सूचना पर मकान में ताला लगा कर अपने मायके चली गयी थी. बताया जाता है कि देर रात चोर फोटो स्टेट की दुकान के सहारे छत पर चढ़ गये व वहां से मकान में घुस कर एक-एक कमरे की तलाशी ली. चोरों ने आलमारी में रखे 17 हजार रुपये व लगभग एक लाख से अधिक के गहनों पर हाथ साफ कर लिया.
साड़ी के सहारे मकान से उतर कर भागे चोर : बताया जाता है कि चोरी करने के बाद चोर मकान की छत पर निकले रॉड से साड़ी बांध कर मकान से उतर कर फरार हो गये. मंगलवार की सुबह जब आसपास के लोगों ने देखा कि छत से साड़ी नीचे झूल रही है, तो उन्हें संदेह हुआ व उन्होंने इसकी सूचना मकान की मालकिन को दी. सूचना पर तत्काल मकान मालकिन घर पहुंची व साथ ही घटना की जानकारी थाने को भी दी गयी.
सूचना पर नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने पूर्व में शहर में हुई चोरी में नामजद युवक विशाल कुमार को हिरासत में लिया. युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन नहीं मिला है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










