एमडीएम में बच्चों को दिया जा रहा माड़-भात, चोखा !

Updated:
विज्ञापन

बीइओ ने किया 11 प्राथमिक व मध्य विद्यालयों का निरीक्षण पुसौली :सरकार द्वारा मिड डे मील में पौष्टिक आहार देने का प्रावधान किया गया था, बच्चे कुपोषण का शिकार न हों, लेकिन क्षेत्र के मध्य विद्यालय, ससना, में बच्चों को माड़-भात व चोखा खिलाया जा रहा है. स्थानीय ससना एवं सलथुआ पंचायत के 11 प्राथमिक […]

विज्ञापन
बीइओ ने किया 11 प्राथमिक व मध्य विद्यालयों का निरीक्षण
पुसौली :सरकार द्वारा मिड डे मील में पौष्टिक आहार देने का प्रावधान किया गया था, बच्चे कुपोषण का शिकार न हों, लेकिन क्षेत्र के मध्य विद्यालय, ससना, में बच्चों को माड़-भात व चोखा खिलाया जा रहा है. स्थानीय ससना एवं सलथुआ पंचायत के 11 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों का कुदरा के प्रभारी बीइओ अनंत कुमार सिंह ने मंगलवार को निरीक्षण किया, तो उन्होंने उक्त स्कूल में बच्चों को माड़-भात व चोखा
खाते देखा.
बीइओ ने बताया कि जब मध्य विद्यालय ससना में निरीक्षण करने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बच्चे एमडीएम में माड़-भात एवं चोखा खा रहे हैं, जबकि नियमानुसार मंगलवार को सोयाबीन की सब्जी और चावल सहित सलाद देने का प्रावधान है. वहीं मध्य विद्यालय बसही बसावन में दो बज कर 20 मिनट पर एक भी बच्चा विद्यालय में नहीं था, जबकि 12 शिक्षकों में से केवल दो शिक्षक ही उपस्थित थे.
इसके बाद प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा में पहुंचे, जहां सुबह 11:30 बजे हाजिरी बनायी जा रही थी. सिलौंधा विद्यालय में दो शिक्षक गैर मौजूद थे. प्राथमिक विद्यालय, रतीचक, में बिना आवेदन के ही दो दिनों का कैजुअल लीव (सीएल) चढ़ा मिला और जब मध्य विद्यालय, डंगरी, में निरीक्षण करने पहुंचे, तो अधिक छात्रों की हाजिरी बनी थी, लेकिन उपस्थिति कम थी.
मध्य विद्यालय ससना में एक शिक्षक अनुपस्थित थे और मध्य विद्यालय डुमरी में आधा छात्र एमडीएम के बाद भाग गये थे, जबकि मध्य विद्यालय गजरहा, मध्य विद्यालय मोहनपुर, न्यू प्राथमिक विद्यालय शिवगंज में निरीक्षण के दौरान व्यवस्था सही पायी गयी.
विद्यालय का नामस्थिति
मध्य विद्यालय सिलौधा गड़बड़ी
प्राथमिक वि. रतीचकसही
मध्य वि. गजरहासही
प्राथमिक वि. बिसुनपुरागड़बड़ी
मध्य वि. डंगरीगड़बड़ी
मध्य वि. मोहनपुरसही
न्यू प्राथमिक शिवगंजसही
मध्य विद्यालय सलथुआसही
मध्य विद्यालय ससनाभारी गड़बड़ी
मध्य विद्यालय डुमरीगड़बड़ी
मध्य विद्यालय बसहि बसावनभारी गड़बड़ी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन