मोहनिया में प्रशासन व पब्लिक के बीच होगा क्रिकेट मैच
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एमपी कॉलेज में भी होंगी कई प्रतियोगिताएं मोहनिया शहर : अनुमंडल मुख्यालय में गणतंत्र दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ शिवकुमार राउत झंडोतोलन करेंगे. गणतंत्र दिवस को लेकर सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई बुधवार को की गयी, जबकि इस बार पहले के समय को […]
विज्ञापन
एमपी कॉलेज में भी होंगी कई प्रतियोगिताएं
मोहनिया शहर : अनुमंडल मुख्यालय में गणतंत्र दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ शिवकुमार राउत झंडोतोलन करेंगे. गणतंत्र दिवस को लेकर सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई बुधवार को की गयी, जबकि इस बार पहले के समय को बदल कर नये समय पर झंडाेत्तोलन किया जायेगा. सबसे पहले अनुमंडल कार्यालय से शुरू होगा. एमपी काॅलेज में स्वच्छता पर निबंध, नशामुक्ति पर स्लोगन व बाल पेंटिंग प्रतियोगिता करायी जायेगी. साथ ही बालक व बालिका की दौड़ प्रतियोगिता भी होगी. इसके अलावा प्रशासन व पब्लिक के बीच क्रिकेट मैच होगा.
एसडीओ ने बताया कि पहले एक परंपरा थी कि प्रखंड से झंडा फहराने का काम शुरू होता था, लेकिन इस बार अनुमंडल कार्यालय से झंडाेत्तोलन शुरू होगा. मोहनिया के एमपी काॅलेज में एक बजे से निबंध व स्लोगन सहित दौड़ प्रतियोगिता होगी. इसके अलावा बालक व बालिका की 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता भी होगी. सभी प्रतियोगिता में सफल छात्रों को पुरस्कृत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










