चार चरणों में होगी इंटरस्तरीय संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

परीक्षा के लिए बने केंद्रों की वस्तुस्थिति का लिया जायजा जिले के 17 केंद्रों पर 8826 परीक्षार्थी होंगे शामिल मुख्य सचिव ने अफसरों के साथ बैठक कर ली तैयारी की जानकारी भभुआ नगर : बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रथम इंटरस्तरीय संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2014 को लेकर मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने […]

विज्ञापन
परीक्षा के लिए बने केंद्रों की वस्तुस्थिति का लिया जायजा
जिले के 17 केंद्रों पर 8826 परीक्षार्थी होंगे शामिल
मुख्य सचिव ने अफसरों के साथ बैठक कर ली तैयारी की जानकारी
भभुआ नगर : बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रथम इंटरस्तरीय संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2014 को लेकर मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने सोमवार को जिले में परीक्षा को लेकर हुई तैयारियों के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने चार चरणों में आयोजित होनेवाली परीक्षा को शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न कराये जाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने तैयारियों की समीक्षा के क्रम में जिले में बनाये गये 17 परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध संसाधनों की भी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि परीक्षा में बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल होंगे. परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शेष सभी तैयारियां परीक्षा से पहले पूरी कर लेने का निर्देश दिया. इस दौरान डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह, एसपी हरप्रीत कौर, डीइओ रामराज प्रसाद आदि मौजूद रहे.
8826 परीक्षार्थी होंगे शामिल :
शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता परीक्षा में 8826 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है. इसे लेकर जिले में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा 29 जनवरी, पांच फरवरी, 19 फरवरी और 26 फरवरी को होगी. विभाग ने परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. केंद्रों पर उपलब्ध संसाधनों को ठीक किया जा रहा है.
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में ली जायेगी परीक्षा
इंटरस्तरीय संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा चार चरणों मे आयोजित होगी. इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों व पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जायेगी. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की तलाशी भी ली जायेगी. इसके अलावा केंद्र पर परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी. परीक्षािर्थयों से समय से केंद्र पर पहुंचने का आग्रह किया गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन