हाइटेक होगा अल्पसंख्यक छात्रावास
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
63 स्टूडेंट्स का चयन, नौ नवंबर को दी जायेगी कमरों की चाबी ट्रांसफॉर्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू, जेनेरेटर की भी रहेगी सुविधा भभुआ नगर : शहर के जगजीवन स्टेडियम के समीप स्थित अल्पसंख्यक छात्रावास को हाइटेक बनाने की कवायद में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग लगा हुआ है. छात्रावास में सत्र 2016-17 के लिए 63 स्टूडेंट्स का […]
विज्ञापन
63 स्टूडेंट्स का चयन, नौ नवंबर को दी जायेगी कमरों की चाबी
ट्रांसफॉर्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू, जेनेरेटर की भी रहेगी सुविधा
भभुआ नगर : शहर के जगजीवन स्टेडियम के समीप स्थित अल्पसंख्यक छात्रावास को हाइटेक बनाने की कवायद में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग लगा हुआ है. छात्रावास में सत्र 2016-17 के लिए 63 स्टूडेंट्स का चयन किया गया है.
छात्रावास के लिए आवेदन किये हुए इन छात्रों को नौ नवंबर को चाबियां दी जायेंगी. कॉलेज में अध्यनरत छात्र ही हॉस्टल में रहेंगे. अवैध ढंग से हॉस्टल में किसी को रहने नहीं दिया जायेगा. हॉस्टल में बिजली की सुविधा सुदृढ़ करने के लिए नये ट्रांसफॉर्मर लगाये जाने का काम प्रक्रियाधीन है. जेनेरेटर भी एसेंबल किया जा रहा है. स्टूडेंट्स को शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए आरओ के साथ वाटर कूलर भी लगाया जा चुका है.
छात्रावास की मरम्मत का कार्य भी प्रक्रियाधीन है. जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी किशोर कुमार आनंद ने बताया कि हॉस्टल के लिए आवेदन किये हुए छात्र ही उसमें रहेंगे. अनधिकृत रूप से अगर कोई हॉस्टल में रहते हुए पाया गया, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










