कौशल विकास केंद्रों की सुरक्षा करेंगे होमगार्ड

Updated:
विज्ञापन

भभुआ नगर : सरकार के सात निश्चयों के तहत बेरोजगार युवाओं को हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से प्रखंडों में खोले गये कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र की सुरक्षा की जिम्मेवारी अब होमगार्ड जवानों के कंधों पर होगी. इसे लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जिला समादेष्टा को निर्देश जारी किया गया है. गौरतलब […]

विज्ञापन
भभुआ नगर : सरकार के सात निश्चयों के तहत बेरोजगार युवाओं को हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से प्रखंडों में खोले गये कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र की सुरक्षा की जिम्मेवारी अब होमगार्ड जवानों के कंधों पर होगी.
इसे लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जिला समादेष्टा को निर्देश जारी किया गया है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चयों में कौशल विकास योजना भी शामिल है, जिसमें युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के जरिये हुनरमंद बना कर उन्हें रोजगार के योग्य बनाया जायेगा. इसके लिए जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र खोले गये हैं. डीएम द्वारा जारी पत्र में जिला समादेष्टा रक्षा वाहिनी को निर्देश दिया गया है कि कौशल विकास केंद्रों पर विभिन्न प्रकार के उपस्कर जैसे टेबल, बेंच, कुर्सी सहित कंप्यूटर सिस्टम भी रखे गये हैं जिनके चोरी होने की संभावना बन सकती है.
अत: प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रयोग किये जानेवाले विभिन्न सामान की सुरक्षा को देखते हुए केंद्रों पर कम से कम दो होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाये, ताकि चोरी की संभावित घटनाओं को रोका जा सके. जिलाधिकारी ने इस पत्र की प्रतिलिपि जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और थानाध्यक्षों को भी भेजी गयी है. जिन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों के सुरक्षा का दायित्व देते हुए केंद्र का सतत मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन