दुरुस्त की गयी बिजली व्यवस्था
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ शहर : छठ पूजा को देखते हुए बिजली विभाग ने भी विशेष तैयारी की है. विभागीय कर्मचारियों ने चौक-चौराहों पर झूले रहे तारों में बांस की फट्टी लगाकर उसे सुदृढ़ किया. बेलवतिया पोखरा व पूरब पोखरा के पास कवर्ड वायर लगाकर तारों को ऊंचा किया गया है. गौरतलब है कि बिजली विभाग छठ में […]
विज्ञापन
भभुआ शहर : छठ पूजा को देखते हुए बिजली विभाग ने भी विशेष तैयारी की है. विभागीय कर्मचारियों ने चौक-चौराहों पर झूले रहे तारों में बांस की फट्टी लगाकर उसे सुदृढ़ किया. बेलवतिया पोखरा व पूरब पोखरा के पास कवर्ड वायर लगाकर तारों को ऊंचा किया गया है. गौरतलब है कि बिजली विभाग छठ में बढ़ी भीड़ और छठव्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखकर शहर में कोई अनहोनी की घटना न हो इसके लिये शहर के तारों को ठीक कर दिया है. शहर के मुख्य मार्ग सहित छावनी मुहल्ला, चकबंदी रोड, नगरपालिका मुहल्ला, पोस्टऑफिस गली आदि जगहों में तारों को दुरुस्त किया गया है.
छठ पर्व को देखते हुए शहर के मुख्य मार्ग सहित अन्य मुहल्लों में जहां से ज्यादा संख्या में छठव्रतियों के निकलने की संभावना है, उस मार्ग में लुंज तार को दुरुस्त किया गया है. हादसे को रोकने के लिए यह पहल की गयी है.
आशीष कुमार झा,
कई जगहों पर जानलेवा सािबत हो रहे तार
नहर की तरफ जाने वाले मुहल्ले में झूल रहे तार भभुआ शहर. पटेल चौक से नहर की ओर जाने वाली सड़कों व मुहल्लों में बिजली के तार झूल रहे हैं. इसपर बिजली विभाग के अधिकारियों का ध्यान नहीं है. इन रास्तों से काफी संख्या में छठव्रती निकलती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










