गंदगी के बीच मनेगी दुर्गापूजा?
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सफाई को लेकर नगर पंचायत गंभीर नहीं मोहनिया शहर : नगर में आधा दर्जन से अधिक पंडाल बना कर मां दुर्गा की पूजा होती है लेकिन, आज भी सड़कों के किनारे कूड़े का ढेर लगा है. नालियां बजबजा रही हैं. गौरतलब है कि मोहनिया अनुमंडल मुख्यालय में पांच प्रखंड के लोग आते हैं. ऐसा लगता […]
विज्ञापन
सफाई को लेकर नगर पंचायत गंभीर नहीं
मोहनिया शहर : नगर में आधा दर्जन से अधिक पंडाल बना कर मां दुर्गा की पूजा होती है लेकिन, आज भी सड़कों के किनारे कूड़े का ढेर लगा है. नालियां बजबजा रही हैं. गौरतलब है कि मोहनिया अनुमंडल मुख्यालय में पांच प्रखंड के लोग आते हैं. ऐसा लगता है कि इस बार लोगों को गंदगी के बीच दुर्गापूजा घूमने आयेंगे. मालूम हो कि चांदनी चौक बाजार हृदय स्थली माना जाता है. बावजूद एनएच दाे की सर्विस सड़क एवं ओवरब्रिज के पास गंदगी का अंबार है.
क्या कहते हैं लोग : ग्रामीण संतु सिंह ने बताया कि मोहनिया नगर पंचायत के साथ-साथ अनुमंडल मुख्यालय है, जहां लोग धूमधाम से पंडाल बना कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं. लेकिन, शहर की सफाई नहीं होगी तो, सब बेकार है. नगर पंचायत को क्षेत्र की सफाई करनी चाहिए.
क्या कहते हैं नगर पंचायत अध्यक्ष: नगर पंचायत के अध्यक्ष अज्ञेय विक्रम बोस्की ने बताया कि प्रतिदिन शहर की सफाई करायी जाती है. सुबह में कूड़ा उठाया जाता है तो दोपहर में दुकानदार कूड़ा लाकर जमा कर देते हैं. खासकर दुर्गापूजा को लेकर नगर की सभी सड़क व नाले की सफाई करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










