सीढ़ी से गिरी युवती, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर : छत पर सूखने के लिए कपड़ा डाल सीढ़ियों से उतर रही एक 16 वर्षीय युवती गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. गंभीर हालत में परिजनों ने अचेत युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे डाॅ कमलेश द्वारा वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया […]

विज्ञापन
भभुआ सदर : छत पर सूखने के लिए कपड़ा डाल सीढ़ियों से उतर रही एक 16 वर्षीय युवती गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. गंभीर हालत में परिजनों ने अचेत युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे डाॅ कमलेश द्वारा वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि कल्याणपुर निवासी अब्दुल अजीज की बेटी नाजिया बुधवार की सुबह नौ बजे छत पर कपड़ा सुखाने के लिए गयी हुई थी.
छत पर कपड़ा डाल युवती बांस की सीढ़ी से उतर रही थी. जैसे ही पहला कदम रखा उसकी डंडी टूट गयी और वह अनियंत्रित होते हुए नीचे जमीन पर आ गिरी. जमीन पर गिरने से युवती को काफी गंभीर चोटें आयी और वह अचेत हो गयी. घटना के बाद दौड़े परिजनों द्वारा युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन