प्रशासन मुस्तैद, स्टूवरगंज बाजार से हटाया गया कब्जा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोहनिया शहर : दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिख रही है. इसको लेकर मंगलवार की देर शाम डीएसपी मनोज राम व मोहनिया इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में स्टूवरगंज बाजार की सड़क पर लगे ठेला खोमचे को हटवाया गया और हिदायत दी गयी कि किसी हाल में 14 अक्तूबर तक कोई ठेला […]
विज्ञापन
मोहनिया शहर : दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिख रही है. इसको लेकर मंगलवार की देर शाम डीएसपी मनोज राम व मोहनिया इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में स्टूवरगंज बाजार की सड़क पर लगे ठेला खोमचे को हटवाया गया और हिदायत दी गयी कि किसी हाल में 14 अक्तूबर तक कोई ठेला व खोमचा सहित सब्जी व फल की दुकानें नहीं लगनी चाहिए.
गौरतलब है कि मंगलवार की शाम करीब आठ बजे पुलिसबल के साथ मोहनिया डीएसपी व थानाध्यक्ष पहुंचे और गाड़ी में लगी माइक से अनाउंस किया कि 20 मिनट के अंदर अपने से सभी लोग अपनी दुकान हटा लें.
नहीं तो पुलिस द्वारा हटाये जाने पर सभी दुकानों के सामान जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इस पर सभी लोगों ने खुद से दुकानों को हटा लिया. डीएसपी मनोज राम ने बताया कि दुर्गापूजा और मुहर्रम को देखते हुए स्टुवरगंज से अतिक्रमण हटाया गया, ताकि कोई लोगों को परेशानी न हो. साथ ही हिदायत दी गयी कि किसी हाल में 14 अक्तूबर तक दुकानें नहीं लगनी चहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










