ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सोमवार सुबह नगर पर्षद के ट्रैक्टर चालक को कुछ लोगों ने गांव से नप कार्यालय आने के दौरान मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दतियांव निवासी चालक गुड्डू सिंह पिता बाला सिंह सुबह पांच बजे गांव से नप कार्यालय आ रहा था. इसी दौरान गांव के मुहाने पर गांव के ही बुचुन राम, […]
विज्ञापन
सोमवार सुबह नगर पर्षद के ट्रैक्टर चालक को कुछ लोगों ने गांव से नप कार्यालय आने के दौरान मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दतियांव निवासी चालक गुड्डू सिंह पिता बाला सिंह सुबह पांच बजे गांव से नप कार्यालय आ रहा था. इसी दौरान गांव के मुहाने पर गांव के ही बुचुन राम, भीरु राम व चतुर राम ने उसकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी. वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले. चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. उसने बताया कि रविवार को धान काटने के के दौरान दोनों में विवाद हुआ था. नगर थाने में उन्होंने आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










