साफ-सफाई व सड़क के लिए जूझ रहे लोग
मोहनिया शहर : नगर पंचायत के वार्ड 10 की पहचान कुछ अलग है. वार्ड में गंदगी के ढेर से लेकर नालियों की सफाई व गलियों का निर्माण न होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. वार्ड पार्षद के घर तक सड़क का निर्माण हुआ है, पर वार्ड की दो नंबर गली जर्जर […]
मोहनिया शहर : नगर पंचायत के वार्ड 10 की पहचान कुछ अलग है. वार्ड में गंदगी के ढेर से लेकर नालियों की सफाई व गलियों का निर्माण न होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. वार्ड पार्षद के घर तक सड़क का निर्माण हुआ है, पर वार्ड की दो नंबर गली जर्जर पड़ी है. नालियों के ऊपर रखे गये स्लैब टूट गये हैं. कई गलियों में नाले के अभाव में सड़क पर ही पानी बह रहा है. वार्ड में जितने नाले हैं गंदगी से भरे पड़े हैं. कहीं भी कूड़ादान नहीं है. वार्ड पार्षद से लेकर नगर पंचायत पर इसका कोई फर्क नहीं पड़नेवाला है लोग गंदगी से डेंगू व चिकनगुनिया जैसे रोग होने की आशंका से परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










