चार अक्तूबर को भभुआ आयेंगे राज्यपाल

Updated:
विज्ञापन

लिच्छवी भवन में नेशनल सेमिनार व शाश्वत सम्मान समारोह में लेंगे हिस्सा मुंडेश्वरी जाकर करेंगे पूजा अर्चना भभुआ कार्यालय : राज्यपाल रामनाथ कोविंद चार अक्तूबर को भभुआ आ रहे हैं. वे शहर के लिच्छवी भवन में नेशनल सेमिनार व शाश्वत सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे. इस दौरान चंपारण व गांधी की पदयात्रा के 100 वर्ष […]

विज्ञापन

लिच्छवी भवन में नेशनल सेमिनार व शाश्वत सम्मान समारोह में लेंगे हिस्सा

मुंडेश्वरी जाकर करेंगे पूजा अर्चना
भभुआ कार्यालय : राज्यपाल रामनाथ कोविंद चार अक्तूबर को भभुआ आ रहे हैं. वे शहर के लिच्छवी भवन में नेशनल सेमिनार व शाश्वत सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे. इस दौरान चंपारण व गांधी की पदयात्रा के 100 वर्ष पर अपना अभिभाषण भी देंगे. राज्यपाल द्वारा 10 लोगों को सम्मानित किया जायेगा.
इसमें गत दिनों उड़ी में शहीद हुए कैमूर के जवान राकेश को भी सम्मानित किया जायेगा. राज्यपाल 11 बजे हेलीकॉप्टर से भभुआ पहुंचेंगे व उसके बाद सड़क मार्ग से मुंडेश्वरी पूजा अर्चना करने के लिए जायेंगे. 12:30 से 01:30 तक लिच्छवी भवन में सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन