निर्जला उपवास रख की जिउतिया माता की पूजा-अर्चना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ(सदर) : संतान के आरोग्य और दीर्घायु की मंगल कामना का व्रत जिउतिया का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा पूर्वक व उत्साह के साथ मनाया गया. आश्विन मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को महिलाओं ने निर्जल रहते हुए जिउतिया व्रत रख कर संतान प्राप्ति व उनके दीर्घायु की कामना की. शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के […]
विज्ञापन
भभुआ(सदर) : संतान के आरोग्य और दीर्घायु की मंगल कामना का व्रत जिउतिया का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा पूर्वक व उत्साह के साथ मनाया गया. आश्विन मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को महिलाओं ने निर्जल रहते हुए जिउतिया व्रत रख कर संतान प्राप्ति व उनके दीर्घायु की कामना की.
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के नदी, तालाबों पर उमड़ी व्रती महिलाओं ने समूह में बैठ कर बड़े ही श्रद्धा भाव से जिउतिया माता की पूजन-अर्चना की व ब्राह्मणों से कथा सुनी. शहर के भी सुअरन नदी, चमनलाल तालाब, पंडाजी पोखर, पूरब पोखरा सहित अखलासपुर बाबाजी पोखरा पर व्रति महिलाओं ने पुत्र की मंगल कामना करते हुए पूजा अर्चना की. शहर में दोपहर बाद से ही महिलाएं पूजन सामग्री व फल-फूल के साथ अपने बच्चों व परिजनों को लेकर नदी, तालाबों की ओर जाती देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










