पुराने विवाद में गयी बगेदू अंसारी की जान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चैनपुर : चांद थाना क्षेत्र के बहुआरा पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार को शाम तीन अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर बगेदु अंसारी की हत्या कर दी थी. देर शाम हुए इस कांड के बाद पुलिस मामले की गुत्थी को सुलझाने में जुटी है. चांद थाने में मृतक के परिजनों द्वारा सात लोगों के विरुद्ध […]
विज्ञापन
चैनपुर : चांद थाना क्षेत्र के बहुआरा पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार को शाम तीन अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर बगेदु अंसारी की हत्या कर दी थी. देर शाम हुए इस कांड के बाद पुलिस मामले की गुत्थी को सुलझाने में जुटी है. चांद थाने में मृतक के परिजनों द्वारा सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दिया गया है.
घटनास्थल पर पहुंचे वरीय अधिकारी : बगेदू अंसारी की हत्या के दूसरे दिन थानाध्यक्ष राजीव रंजन सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. एएसपी जगरनाथ रेड्डी व एसडीएम लल्लन प्रसाद द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया गया. घटनास्थल के निरीक्षण के बाद सभी अधिकारी मृतक के घर भभुआ थानाक्षेत्र के खनांव गये, जहां मातम पसरा हुआ था. अधिकारियों द्वारा परिजनों से पूछताछ की गयी. हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज हाथ लगा है, जो इस पूरे मामले का अहम सुराग साबित हो सकता है. एएसपी जगरनाथ रेड्डी ने बताया कि फुटेज को खंगाला जायेगा. इससे इस हत्याकांड को सुलझाने में काफी मदद मिलेगी.
गौरतलब है कि गुरुवार को बहुआरा पेट्रोल पंप के सामने तीन अज्ञात बाइक सवारों ने बगेदु अंसारी की गोली मार हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड के दौरान तीन हमलावरों में एक बाइक चला रहा था और पीछे बैठे दो व्यक्ति हाथों में पिस्तौल लेकर फायरिंग कर रहे थे. पूछताछ के दौरान पेट्रोल पंप पे मौजूद कर्मियों ने बताया कि हमलावरों द्वारा तीन गोलियांचलायी गयीं. एक गोली बगेदू अंसारी की पीठ में और एक सिर में लगी. तीसरा गोली बगल से निकल गयी.
बगेदू गुरुवार को शाम हाटा से अपने गांव खनाव के लिए साइकिल से चला. इस दौरान जब खरीगांवा पंहुचा तो उसे खनांव के बगल के गांव बरना की एक महिला मिली, जिसने गांव तक पहुंचाने की बात कही. उस महिला को बगेदू साइकिल पर पीछे बैठाकर गांव के लिए रवाना हुआ. गांव जाने के दौरान बहुआरा पेट्रोल पंप के पास उसकी हत्या हो गयी. इस हत्याकांड की चश्मदीद गवाह रही उक्त महिला से पुलिस द्वारा घंटों पूछताछ की गयी. सूत्रों के मुताबिक उक्त महिला से पूछताछ में कई अहम सुराग के मिलने की बात बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










