पुसौली की सड़कों पर पानी ही पानी, लोग बेहाल

Updated:
विज्ञापन

पुसौली : रविवार की रात से हो रही बारिश के बाद पुसौली के स्टेशन रोड व बाजार की सड़क के साथ स्टेशन के क्वार्टर पानी से भर गये हैं. इसका जायजा प्रभात खबर की टीम ने सोमवार की सुबह लिया. इसमें मामला सामने आया कि पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बाढ़ जैसे हालात […]

विज्ञापन
पुसौली : रविवार की रात से हो रही बारिश के बाद पुसौली के स्टेशन रोड व बाजार की सड़क के साथ स्टेशन के क्वार्टर पानी से भर गये हैं. इसका जायजा प्रभात खबर की टीम ने सोमवार की सुबह लिया. इसमें मामला सामने आया कि पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं.
सोमवार की सुबह प्रभात खबर की टीम सात बजे स्टेशन रोड पहुंची, तो स्टेशन रोड की सड़क पर घुटने भर पानी था. लोग ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन आ रहे थे, तो सामान के साथ अपने बच्चों को भी गोद में लेकर पानी भरे सड़क को पार कर स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे. साथ ही रेलवे प्रशासन से लेकर स्थानीय प्रशासन को कोस रहे थे.
प्रभात खबर की टीम 7 बजकर 20 मिनट पर स्टेशन रोड के बगल में स्थित रेलवे क्वार्टर में पहुंची. पूरा क्वार्टर पानी से भरा हुआ था. क्वार्टर से एक रेलवे कर्मी ने बताया कि काफी परेशानी झेल रहे हैं. रेलवे क्वार्टर का रेंट काटती है. जब तेज बारिश होती है, तो पूरा बरसात में सड़क के साथ-साथ क्वार्टर के अंदर पानी घुस जाता है.
प्रभात खबर की टीम बाजार के लिए जानेवाली सड़क के पास पहुंची, तो पूरी सड़क झील में तब्दील थी. लोग किसी तरह पानी से होकर घटाव व बाजार के लिए जा रहे थे. घटाव गांव से पुसौली बाजार में जा रहे मुन्ना सिंह ने बताया कि यही एक मात्र रास्ता है घटाव सहित आधा दर्जन गांवों के लोगों के बाजार आने का एक मात्र रास्ता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन