जीआरपी ने ट्रेन से बरामद की 50 बोतल विदेशी शराब
जेनरल बोगी में बैग में रखी मिली शराब मोहनिया : रविवार की रात सारनाथ से राजगीर को जाने वाली बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस की जेनरल बोगी में लावारिस बैग से 180 एमएल की विदेशी शराब की 50 बोतलें बरामद की गयी है. थानाध्यक्ष भरत राम ने बताया कि उक्त ट्रेन में शराब होने की सूचना मिली थी […]
जेनरल बोगी में बैग में रखी मिली शराब
मोहनिया : रविवार की रात सारनाथ से राजगीर को जाने वाली बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस की जेनरल बोगी में लावारिस बैग से 180 एमएल की विदेशी शराब की 50 बोतलें बरामद की गयी है. थानाध्यक्ष भरत राम ने बताया कि उक्त ट्रेन में शराब होने की सूचना मिली थी जिसको लेकर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया.
इस दौरान जनरल बोगी से एक भूरे रंग का बैग बरामद हुआ, जिसमे शराब की बोतलें पायी गयीं. शराब के सेंपल को लेकर थानाध्यक्ष सोमवार की सुबह रेलवे कोर्ट गया के लिए रवाना हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










