गंदे पानी से होकर अनुमंडल कार्यालय जाने की मजबूरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अनुमंडल कार्यालय जाने वाली सड़क पर भरा गंदा पानी नाले का निर्माण नहीं होने से सड़क पर ही बहता है पानी मोहनिया : नगर पंचायत की शिवपुर काॅलोनी में मोहनिया अनुमंडल कार्यालय को जानेवाली पीसीसी सड़क पर फिलहाल पानी लगा है, जिसके कारण चार चक्का वाहन तो गुजर जाते है. लेकिन, दो चक्का वाहन व […]
विज्ञापन
अनुमंडल कार्यालय जाने वाली सड़क पर भरा गंदा पानी
नाले का निर्माण नहीं होने से सड़क पर ही बहता है पानी
मोहनिया : नगर पंचायत की शिवपुर काॅलोनी में मोहनिया अनुमंडल कार्यालय को जानेवाली पीसीसी सड़क पर फिलहाल पानी लगा है, जिसके कारण चार चक्का वाहन तो गुजर जाते है. लेकिन, दो चक्का वाहन व लोगो को पैदल जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जबकि हाल ही में अनुमंडल कार्यालय को नये भवन में शिफ्ट किया गया. इस दौरान एनएच से लेकर अनुमंडल कार्यालय तक पीसीसी सड़क की ढलाई की गयी.
लेकिन, सड़क का निर्माण इस कदर हुआ है कि सड़क के किनारे स्थित मकान सड़क से उंचाई पर हैं, जिसके कारण बरसात के पानी से लेकर घरो से निकलने वाला पानी सड़क पर ही गिरता है.
इससे सड़क भी कमजोर हो रही है और लोगों की परेशानी भी हो रही है. गौरतलब है कि नये अनुमंडल कार्यालय तक जाने के लिए सड़क का निर्माण डूडा योजना के तहत किया गया था. नाला का निर्माण न होना और मकानों के लेबल से सड़क नीची होने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हुई है.
मोहनिया अनुमंडल कार्यालय को जानेवाली सड़क पर लगा पानी.
नाले का निर्माण नहीं
शिवपुर कालोनी के निवासी बताते हैं कि नये तरीके से अनुमंडल कार्यालय का निर्माण हुआ और कार्यालय जाने के लिए सड़क भी बनायी गयी. लेकिन, सड़क के किनारे नाले का निर्माण नहीं होने से बरसात का पानी सड़क के किनारे बने मकान का भी पानी सड़क पर ही गिरता है. इससे जलजमाव की स्थिति बन गयी है.
क्या कहते हैं नगर पंचायत अध्यक्ष
इस संबंध में नगर पंचायत के अध्यक्ष अज्ञेय बिक्रम बोस्की ने बताया कि सड़क का निर्माण तो डूडा योजना से किया गया था, लेकिन नाले का निर्माण नगर पंचायत द्वारा कराया जायेगा. इसका सर्वे भी किया गया है. पैसा उपलब्ध होने पर निर्माण कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










