देशभक्ति की अलख जगाने निकाली गयी तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन

बक्सर सांसद अश्विनी चौबे व रामगढ़ विधायक अशोक सिंह ने बाइक से निकाली तिरंगा यात्रा नुआंव : कैमूर व बक्सर की सरहद पजरांव पुल से बक्सर सांसद अश्विनी चौबे व विधायक अशोक सिंह के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. कार्यक्रम में मोटरसाइकिल से हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ पजराव के कर्मनाशा […]

विज्ञापन

बक्सर सांसद अश्विनी चौबे व रामगढ़ विधायक अशोक सिंह ने बाइक से निकाली तिरंगा यात्रा

नुआंव : कैमूर व बक्सर की सरहद पजरांव पुल से बक्सर सांसद अश्विनी चौबे व विधायक अशोक सिंह के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. कार्यक्रम में मोटरसाइकिल से हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ पजराव के कर्मनाशा नदी से वंदे मातरम, भारत माता की जय व हिंदुस्तान जिंदाबाद आदि के नारों से हुआ. कार्यक्रम तय शुदा समय एक बजे के बजाय दो घंटे विलंब से तीन बजे शुरू हुआ.
सांसद के पहुंचने पर तिरंगा यात्रा रवाना हुआ. तिरंगा यात्रा में मोटरसाईकिल पर अश्विनी चौबे सवार हो यात्रा के लिए रवाना हुए. विधायक अशोक सिंह ने तिरंगे झंडे के साथ बैठ रामगढ़ की तरफ सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ प्रस्थान किया. मौके पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय, पूर्व प्रमुख अभय कुमार सिंह, राजीव श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद थे.
कर्मनाशा प्रतिनिधि के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे, रामगढ़ विधायक अशोक सिंह, जिला अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय सहित जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पजराव से हुआ. यात्रा रामगढ़ देवहलिया से होते हुए चार बजे दुर्गावती के नुआंव पहुंची, जहा स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. जीटी रोड से होकर खजुरा बाजार पहुंच कर यात्रा सभा मे तब्दील हो गयी. इस.दौरान सांसद ने कहा कि इस देश को आजाद कराने मे लाखों लोगों ने कुरबानी दी है. देश सर्वोपरी है. सबको मिलकर देश के लिए कार्य करना है. विधायक अशोक सिंह ने कहा कि जब-जब देश के लिए कुरबानी देने की जरूरत पड़ी है देश के नौजवानों ने देश प्रति अपनी जान की बाजी लगा दी है. इस दौरान दारा सिंह मुखिया बब्बू सिंह, अभय सिंह, आदि काफी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे.
रामगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, वीर शहीदों की याद में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बक्सर सांसद अश्वनी चौबे, विधायक अशोक सिंह जिला अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय आदि काफी
संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. यात्रा में शामिल नेताओं ने रामगढ़ बाजार का भ्रमण करते हुए देवहलियां होते हुए दुर्गावती के लिए रवाना हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन