अवैध संबंध बता महिला व युवक को पीटा, थाने तक पहुंचा मामला

Updated:
विज्ञापन

मामले पर नगर थाने में उमड़ी भीड़, दो लोग लिये गये हिरासत में भभुआ (सदर) : थाना क्षेत्र के नराव में एक महिला के गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध का आरोप लगाग्रामीणों ने रविवार को खूब बवाल काटा. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त महिलाव युवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया […]

विज्ञापन
मामले पर नगर थाने में उमड़ी भीड़, दो लोग लिये गये हिरासत में
भभुआ (सदर) : थाना क्षेत्र के नराव में एक महिला के गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध का आरोप लगाग्रामीणों ने रविवार को खूब बवाल काटा. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त महिलाव युवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. मामला काफी उग्र हुआ, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों के पिटाई से घायल हो चुके युवक और महिला को उनके चंगुल से छुड़ाते हुए कब्जे में ले लिया. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आयी.
बताया जाता है कि नराव गांव की रहनेवाली एक महिला अपने घर में अकेली रहती है. उसका पति और घर के अन्य लोग पंजाब रह कर वहां कामकाज करते हैं. इस महिला के घर ही गांव का एक युवक विनोद साह का प्रतिदिन का आना जाना था.
युवक का महिला के घर में आना-जाना उसके चचेरे ससुर सहित अन्य ग्रामीणों को नागवार गुजरता था. रविवार को भी जब उक्त युवक महिला के घर आया, तो गांव स्थित दलित टोले के ग्रामीण उग्र हो उठे और आक्रोश में आकर घर में मौजूद महिला और युवक को मारने-पीटने लगे. ग्रामीणों की पिटाई से युवक का सिर फट गया और वह बुरी तरह जख्मी हो गया.
इस मामले में नगर थाना पुलिस द्वारा महिला के चचेरे ससुर और युवक विनोद साह को हिरासत में लिया गया है. घटना के दूसरे दिन सोमवार को नराव गांव के लोग नगर थाना पर जुट गये और मामले को अवैध संबंध बता कर युवक को जेल भेजने की मांग करने लगे.
इस घटना पर महिला के चचेरे ससुर धर्मदेव राम द्वारा नगर थाना में हिरासत में में लिए गये और पहले से शादीशुदा और चार बच्चों के पिता पर महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है. वहीं महिला ने भी अपने चचेरे ससुर और गांव के 8-10 लोगों पर छेड़खानी व मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में महिला के चचेरे सुसर और ग्रामीणों के हत्थे चढ़े युवक पर केस दर्ज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन