हथकड़ी छुड़ा कर भागा, फिर पकड़ा गया आरोपित

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (कोर्ट) : भगवानपुर थाना अंतर्गत मकरी खोह जवाल टोला केा गिरीजा मुसहर कोर्ट में पेशी के समय व्यवहार न्यायालय परिसर में अपनी हथकड़ी सरका कर भागने के दौरान पकड़ा गया. गौरतलब है कि गिरीजा मुसहर वन विभाग के एक मामले में वांछित था. उसके खिलाफ न्यायालय से कुर्की का आदेश पारित था. इसमें कुल […]

विज्ञापन
भभुआ (कोर्ट) : भगवानपुर थाना अंतर्गत मकरी खोह जवाल टोला केा गिरीजा मुसहर कोर्ट में पेशी के समय व्यवहार न्यायालय परिसर में अपनी हथकड़ी सरका कर भागने के दौरान पकड़ा गया. गौरतलब है कि गिरीजा मुसहर वन विभाग के एक मामले में वांछित था.
उसके खिलाफ न्यायालय से कुर्की का आदेश पारित था. इसमें कुल पांच अभियुक्त है और इन पर आरोप है कि लोहदी सुरक्षित वन में अवैध रूप से खैर के पेड़ों को काट कर टुकड़े-टुकड़े कर दिये. इसे लेकर वनरक्षी इंद्रदेव चौधरी द्वारा वन अधिनियम 1927 की धारा व वन्य प्राणी अधिनियम 1972 धारा 27 व 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन