मोहनिया में बंद पड़े हैं नौ आंगनबाड़ी केंद्र सेविकाओं की नियुक्ति नहीं होने से परेशानी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
23 सहायिकाओं के पद हैं रिक्त मोहनिया (सदर) : प्रखंड क्षेत्र मे सेविकाओं का पद पिछलें कई वर्षों से रिक्त पड़ा है. इसके कारण नौ आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन बंद है. इसकी वजह से इन केंद्रों मे आनेवाली गर्भवती महिलाओं व कुपोषित जच्चा-बच्चा को पोषाहार नहीं मिल रहा है, जबकि देश को कुपोषण मुक्त बनाने […]
विज्ञापन
23 सहायिकाओं के पद हैं रिक्त
मोहनिया (सदर) : प्रखंड क्षेत्र मे सेविकाओं का पद पिछलें कई वर्षों से रिक्त पड़ा है. इसके कारण नौ आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन बंद है. इसकी वजह से इन केंद्रों मे आनेवाली गर्भवती महिलाओं व कुपोषित जच्चा-बच्चा को पोषाहार नहीं मिल रहा है, जबकि देश को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए सरकार इस योजना पर पानी की तरह रुपये बहा रही है. विभाग की लापरवाही से इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ नौ गांवों के लाभार्थियों को नहीं मिल रहा है. इतना ही नहीं प्रखंड में 23 सहायिकाओं का पद भी रिक्त पड़ा है. यह हाल केवल कैमूर का नहीं, बल्कि कमोवेश पूरे राज्य में है. इसकी वजह से गर्भवती महिला व कुपोषित बच्चें पोषाहार से वंचित हैं. यदि विभाग इन रिक्त पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकालता, तो कई योग्यताधारी महिलाओं को रोजगार मिलता.
इन नौ आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद रहने से करीब 360 बच्चों सहित सैकड़ों गर्भवती महिलाएं व कुपोषित बच्चे पोषाहार से वंचित हैं.
सभी पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के लिए हो रहा सर्वे : प्रखंड के 18 पंचायतों के 209 गांवों के सभी वार्डों मे आंगबाड़ी केंद्र खोले जाने के सरकार का आदेश को पूरा करने के लिए वार्डों का सर्वे शुरू कर दिया गया है. करीब 25 नये आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के लिए सर्वे कर रिपोर्ट विभाग को भेजा जा चुका है. लेकिन, अब पंचायतों के सभी वार्डों का सर्वे फिर से किया जा रहा है, ताकि कोई भी वार्ड आंगनबाड़ी केंद्र से वंचित न रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










