बिजली के खंभे से टकरायी सवारी गाड़ी, लगा करेंट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गाड़ी पर गिरा बिजली का खंभा, करेंट के झटकों से तीन घायल साइकिल सवार को बचाने में हुआ हादसा एक गंभीर भभुआ (सदर) : शहर से सटे सीवों मेले के पास बुधवार की सुबह भगवानपुर की ओर से आ रही एक मैजिक सवारी गाड़ी साइकिल सवार को बचाने में वहां लगे एक बिजली के खंभे […]
विज्ञापन
गाड़ी पर गिरा बिजली का खंभा, करेंट के झटकों से तीन घायल
साइकिल सवार को बचाने में हुआ हादसा एक गंभीर
भभुआ (सदर) : शहर से सटे सीवों मेले के पास बुधवार की सुबह भगवानपुर की ओर से आ रही एक मैजिक सवारी गाड़ी साइकिल सवार को बचाने में वहां लगे एक बिजली के खंभे से टकरा कर पलट गयी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक के धक्के से बिजली का खंभा टूट कर गाड़ी पर आ गिरा. इस दौरान मैजिक के पलटने व पोल के गिरने से उतरे करंट से मैजिक में सवार महिला व बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में 50 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल से वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया.
बताया जाता है कि मोहनिया रेलवे स्टेशन के रहनेवाले राम प्रताप साह की पत्नी प्रर्मिला देवी बुधवार की सुबह भगवानपुर स्थित अपने मायके से बेटे अमित कुमा व पोता अंश के साथ सवारी वाहन से भभुआ आ रही थीं. उस वक्त मैजिक में चालक के साथ दो अन्य युवक भी सवार थे.
भगवानपुर-भभुआ रोड पर सीवों मेले के पास अचानक सड़क पर आये एक साइकिल सवार को बचाने में मैजिक अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकराते हुए पलट गयी. मैजिक पलटने से अभी उसमें फंसे लोग निकल ही रहे थे कि तब तक करेंट प्रवाहित बिजली का खंभा भी मैजिक पर आ गिरा. इससे मैजिक में भी करेंट उतर गया. मैजिक में दबे लोग जैसे-तैसे बाहर निकलें. इस बीच मैजिक का चालक वाहन से निकल कर फरार हो गया. वहीं मैजिक के पलटने से उसमें सवार हो कर मोहनिया जा रही महिला प्रमीला देवी उनका बेटा अमित कुमार व पोता अंश घायल हो गये.
लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां महिला की गंभीर स्थिति देख उसे सदर अस्पताल से वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया. अन्य घायलों का इलाजसदर अस्पताल में ही डाॅ अविनाश चंद्रा ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










