मछुआरों को नहीं मिला आवास योजना का लाभ

Updated:
विज्ञापन

जिले में 10 मत्स्यजीवी सहयोग समितियों का हुआ है गठन भभुआ (नगर) :राष्ट्रीय मछुआ कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार की मछुआरा आवास योजना का लाभ जिले के मछुआरा समाज के लोगों को नहीं मिल रहा है. योजना के लाभ से वंचित मछुआरों को अपना आवास बनाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा […]

विज्ञापन
जिले में 10 मत्स्यजीवी सहयोग समितियों का हुआ है गठन
भभुआ (नगर) :राष्ट्रीय मछुआ कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार की मछुआरा आवास योजना का लाभ जिले के मछुआरा समाज के लोगों को नहीं मिल रहा है. योजना के लाभ से वंचित मछुआरों को अपना आवास बनाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कैमूर जिले में राष्ट्रीय मछुआरा कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आवास योजना के लागू नहीं होने से इस योजना का लाभ मछुआरों को नहीं मिल पा रहा.
इस संबंध में पूछे जाने पर जिला मत्स्य पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय मछुआ कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित होने वाली मछुआरा आवास योजना लागू नहीं हो पायी है. योजना लागू नहीं होने के कारण अभी तक मछुआरा समुदाय के लोगों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. राष्ट्रीय मछुआरा आवास योजना के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रति आवास के इकाई को बनाने के लिए सरकार द्वारा 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है. साथ ही प्रति 20 आवास पर एक चापाकल की व्यवस्था इकाई लागत से प्रति 75 आवासों पर एक सामुदायिक भवन इकाई की लागत 1.75 लाख रुपया है.
उन्होंने कहा की यह योजना अभी तक जिले में लागू नहीं है. योजना को लागू किये जाने को लेकर मुख्यालय को पत्र लिखा गया है, ताकि जिले के सभी मछुआरों को इस योजना का लाभ मिल सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन