साहब! यह शहर की गली है, नाले से भी बदतर

Updated:
विज्ञापन

अग्रवाल पेट्रोल पंप के सामनेवाली गली में कभी बनी थी पीसीसी सड़क, पर अब दिखती नहीं भभुआ (शहर) : शहर के अग्रवाल पेट्रोल पंप के सामने वाली गली की स्थिती ऐसी है कि कोई भी रात क्या दिन में भी बिना गिरे-पड़े नहीं पार कर सकता. इस गली में पीसीसी सड़क तो बनायी गयी, पर […]

विज्ञापन

अग्रवाल पेट्रोल पंप के सामनेवाली गली में कभी बनी थी पीसीसी सड़क, पर अब दिखती नहीं

भभुआ (शहर) : शहर के अग्रवाल पेट्रोल पंप के सामने वाली गली की स्थिती ऐसी है कि कोई भी रात क्या दिन में भी बिना गिरे-पड़े नहीं पार कर सकता. इस गली में पीसीसी सड़क तो बनायी गयी, पर वह दिखती नहीं है. साथ ही सड़क के बीच बनी हुई नालियों का तो पता ही नहीं चलता.
शहर में गली व नाली तो बनाये जाते हैं, लेकिन वह कैसे बन रहे है इसकी देख-रेख करनेवाला कोई नहीं है. इसका मुख्य उदाहरण शहर के अग्रवाल पेट्रोल पंप के सामनेवाली गली है. यहां पीसीसी सड़क की कई बार जांच कमेटी गठित कर जांच भी करायी गयी, पर परिणाम शून्य हैं. इस मुहल्ले में रहनेवाले लोग अब नाउम्मीद होते जा रहे हैं. लोगों ने कई बार नगर पर्षद को आवेदन दिया. विरोध में सड़क जाम भी किया.
लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ. हालांकि मुहल्ले के लोगों की मांग पर जांच कमेटी बनी, लेकिन उस जांच कमेटी की रिपोर्ट का पता नहीं चला. इस गली की हालत ऐसी है कि अगर थोड़ी सी बारिश हो जाती है, तो लोग अपने घरों से बरतन के सहारे पानी निकालने पर मजबूर हो जाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन