पुसौली के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से बची कार

Updated:
विज्ञापन

पुसौली : एनएच दो पर ट्रैक्टर चालकों की मनमानी से बड़ा हादसा हो सकता है. बिना क्रॉसिंग के ही ट्रैक्टर चालक एक लेन से दूसरी लेन में पार करते हैं. रविवार की दोपहर पुसौली बाजार से पूरब एक ट्रैक्टर चालक एक लेन से दूसरी लेन में ट्रैक्टर को बिना क्रॉसिंग के पार करा रहा था, […]

विज्ञापन

पुसौली : एनएच दो पर ट्रैक्टर चालकों की मनमानी से बड़ा हादसा हो सकता है. बिना क्रॉसिंग के ही ट्रैक्टर चालक एक लेन से दूसरी लेन में पार करते हैं. रविवार की दोपहर पुसौली बाजार से पूरब एक ट्रैक्टर चालक एक लेन से दूसरी लेन में ट्रैक्टर को बिना क्रॉसिंग के पार करा रहा था, जबकि उस लेन में मोहनिया की ओर से तेज गति से एक कार गुजर रही थी. किसी तरह कार चालक ने हादसा होने से बचा लिया. एनएचएआइ के ट्रैफिक इंचार्ज राजीव रंजन ने बताया कि यदि ट्रैक्टर चालक बिना सड़क पर क्रॉसिंग के ही वाहन डिवाइडर पर चढ़ा कर पार कराते हैं, तो इस पर कार्रवाई की जायेगी और जुर्माना लगाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन