भभुआ में भी डायरिया का प्रकोप सदर अस्पताल में चार मरीज भरती
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अांबेडकरनगर सहित कई गांवों के लोग डायरिया से आक्रांत भभुआ (सदर) : बारिश का दौर बढ़ने के साथ ही डायरिया पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. केवल सदर अस्पताल में ही प्रतिदिन डायरिया से पीड़ित पुरुष महिला व बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. शुक्रवार को शहर के वार्ड नंबर 14 […]
विज्ञापन
अांबेडकरनगर सहित कई गांवों के लोग डायरिया से आक्रांत
भभुआ (सदर) : बारिश का दौर बढ़ने के साथ ही डायरिया पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. केवल सदर अस्पताल में ही प्रतिदिन डायरिया से पीड़ित पुरुष महिला व बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. शुक्रवार को शहर के वार्ड नंबर 14 अंबेडकर नगर मे डायरिया से पीड़ित इंदू देवी (38) व उनके बेटे सात वर्षीय राज आर्यन को भरती कराया गया. जबकि डायरिया से ही अखलासपुर की फुला देवी और चैनपुर थाना क्षेत्र के बड़का अमाव गांव के नौ वर्षीय प्रीतम कुमार को भरती कराया गया. सभी डायरिया पीड़ितों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में भरती कर किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










