तेलियान मुहल्ले में करेंट से झुलसीं दो बहनें, गंभीर

Updated:
विज्ञापन

घर की छत से एक फुट की ऊंचाई से गुजरा 11 हजार का तार बना जानलेवा भभुआ (सदर) : गुरुवार की शाम चार बजे शहर के वार्ड नंबर 23 में तेलियान मुहल्ले में 11 हजार वोल्ट के तार की करेंट की चपेट में आ कर दो बहनें गंभीर रूप से झुलस गयीं. गंभीर रूप से […]

विज्ञापन

घर की छत से एक फुट की ऊंचाई से गुजरा 11 हजार का तार बना जानलेवा

भभुआ (सदर) : गुरुवार की शाम चार बजे शहर के वार्ड नंबर 23 में तेलियान मुहल्ले में 11 हजार वोल्ट के तार की करेंट की चपेट में आ कर दो बहनें गंभीर रूप से झुलस गयीं. गंभीर रूप से झुलसीं दोनों बहनों को तत्काल इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वार्ड नंबर 23 के रहनेवाले मोहम्मद इदरीश की दो बच्चियां आठ वर्षीय नेहा परवीन व नजराना परवीन अपने घर के छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थीं. इसी दौरान खेलते-खेलते आठ वर्षीय नेहा छत के किनारे पहुंच गयी व उसका हाथ छत से मात्र एक फिट की दूरी पर गुजरे 11 हजार वोल्ट करेंट प्रवाहित तार से चिपक गया. करेंट की चपेट में आते ही नेहा उससे चिपक गयी. इसी बीच छत पर ही खेल रही उसकी बड़ी बहन नजराना ने जब उसे बिजली के तार से चिपके देखा, तो उसे बचाने दौड़ी. लेकिन, वह भी अपनी बहन के साथ चिपक गयी. गनीमत थी कि दूसरी बहन के तार से चिपकते ही बिजली कट गयी.

बिजली की तार से चिपकी दोनों बहनें बिजली के झटके से उतरते हुए छत पर घायल हो कर गिर पड़ीं. तब तक हो हल्ला पर घर के अंदर मौजूद परिजन व मुहल्ले के लोग दौड़ आये और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आये, जहां दोनों का इलाज डाॅ जय शंकर मिश्रा द्वारा भरती कर शुरू किया गया. सदर अस्पताल में भरती दोनों बहनों की हालत इलाज के दौरान गंभीर बनी हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन