हमला कर आरोपित को पुलिस से छुड़ाया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सोनहन थाने के इटाढ़ी गांव का मामला पथराव व ग्रामीणों के विरोध से वापस लौटी पुलिस भभुआ (कार्यालय) : गुरुवार की देर शाम सोनहन थाना क्षेत्र के इटाढ़ी गांव में एक हत्या के आरोपित को पकड़ने गयी सोनहन पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर आरोपित को छुड़ा लिया. इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव […]
विज्ञापन
सोनहन थाने के इटाढ़ी गांव का मामला
पथराव व ग्रामीणों के विरोध से वापस लौटी पुलिस
भभुआ (कार्यालय) : गुरुवार की देर शाम सोनहन थाना क्षेत्र के इटाढ़ी गांव में एक हत्या के आरोपित को पकड़ने गयी सोनहन पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर आरोपित को छुड़ा लिया. इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया. लोगों के भारी विरोध को देखते हुए पुलिस को वापस लौटना पड़ा. इस मामले में सोनहन पुलिस ने छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.
जानकारी के अनुसार, सोनहन थानाध्यक्ष गुफरान अली पुलिस बल के साथ 2000 में हुई एक हत्या के मामले मुख्य आरोपित वीरेंद्र राम को गिरफ्तार करने उसके गांव इटाढ़ी पहुंचे थे. जैसे ही उसके घर में पुलिस पहुंची आरोपित वीरेंद्र पीछे के दरवाजे से भागने लगा.
इस पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. उसे पकड़ने के साथ ही उसके घरवाले व ग्रामीण पुलिस के साथ गाली गलौज व धक्का-मुक्की करने लगे और आरोपित वीरेंद्र को छुड़ाने का प्रयास करने लगे.
पुलिस द्वारा नहीं छोड़े जाने पर ग्रामीणों ने पथराव शुरु कर दिया और इस बीच गिरफ्त में आया वीरेंद्र पुलिस से छुड़ा कर फरार हो गया. इधर, ग्रामीणों के विरोध व पथराव से बचते हुए सोनहन पुलिस को वापस लौटना पड़ा.
उक्त मामले में सोनहन थानाध्यक्ष गुफरान अली ने छह लोगों पर नामजद व 15 से 20 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
नामजद लोगों में वीरेंद्र का बेटा राजकुमार राम, पत्नी प्रभावती देवी, बेटी दुर्गा कुमारी, रानी कुमारी, मनीषा कुमारी व गांव का एक युवक भोला राम सहित 15-20 अज्ञात लोग शामिल हैं. इनके उपर पुलिस पर हमला करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित संगीन अपराधों में मामला दर्ज कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










