निर्वाची पदाधिकारी पर गड़बड़ी का लगा आरोप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ(ग्रामीण) : पंचायत चुनाव की मतगणना में भभुआ निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनेंद्र सिंह पर गड़बड़ी करने के आरोप लगाते हुए मुखिया पद के प्रत्याशी लाल बहादुर बिंद ने चुनाव आयोग को एक लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है. लाल बहादुर बिंद द्वारा दिये गये आवेदन में लिखा गया है कि सुखारीपुर बूथ पर […]
विज्ञापन
भभुआ(ग्रामीण) : पंचायत चुनाव की मतगणना में भभुआ निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनेंद्र सिंह पर गड़बड़ी करने के आरोप लगाते हुए मुखिया पद के प्रत्याशी लाल बहादुर बिंद ने चुनाव आयोग को एक लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है.
लाल बहादुर बिंद द्वारा दिये गये आवेदन में लिखा गया है कि सुखारीपुर बूथ पर उन्हें 49 मत प्राप्त हुए थे, लेकिन वे मत लालबहादुर खरवार के खाने में चढ़ा दिया गया.
अगर उन्हें 49 मत मिल जाते तो मेरा 508 मत पूरे हो जाते, जबकि वहां जीत दर्ज की मुखिया धर्मशीला देवी को 497 मत प्राप्त हुए हैं.
मुखिया प्रत्याशी धर्मशीला देवी के पक्ष में आ कर बीडीओ ने उन्हें हरा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










