महिला गिर कर हुई घायल

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (सदर) : सिविल कोर्ट में बुधवार को अपने पति व सास-ससुर पर इंदिरा आवास की राशि को हड़प लेने और घर से निकाल देने को लेकर केस करने आयी एक महिला गिर कर घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. दुर्गावती थाना क्षेत्र के बिछिया गांव की रहनेवाली चांदमुनी देवी […]

विज्ञापन
भभुआ (सदर) : सिविल कोर्ट में बुधवार को अपने पति व सास-ससुर पर इंदिरा आवास की राशि को हड़प लेने और घर से निकाल देने को लेकर केस करने आयी एक महिला गिर कर घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. दुर्गावती थाना क्षेत्र के बिछिया गांव की रहनेवाली चांदमुनी देवी के इंदिरा आवास की राशि को उसके पति अवधेश कुमार ने ले लिया था. महिला मकान बना रही थी.
इसके लिए जब उसने अपने पति से पैसे की मांग की, तो उसे मारपीट कर पति व सास पथराजी देवी, ससुर संपत राम ने जख्मी कर घर से निकाल दिया. इसी मामले में महिला बुधवार को पति सास-ससुर पर केस दर्ज कराने सिविल कोर्ट आयी हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन