आये दिन बालू लदे ट्रकों के चलते लग रहा जाम

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया (नगर) :आये दिन बालू लदे ओवरलोडेड ट्रकों के कारण एनएच दो पर लग रहे जाम से लोगों को निजात मिल पाना जैसे मुश्किल हो गया है. एनएच दो पर कब लंबा जाम लग जाये कहा नहीं जा सकता. इस जाम से कब निजात मिलेगी कुछ नहीं कहा जा सकता. सूत्रों की मानें तो प्रतिदिन […]

विज्ञापन

मोहनिया (नगर) :आये दिन बालू लदे ओवरलोडेड ट्रकों के कारण एनएच दो पर लग रहे जाम से लोगों को निजात मिल पाना जैसे मुश्किल हो गया है. एनएच दो पर कब लंबा जाम लग जाये कहा नहीं जा सकता. इस जाम से कब निजात मिलेगी कुछ नहीं कहा जा सकता.

सूत्रों की मानें तो प्रतिदिन एनएच दो से होकर बालू की करीब हजार से पंद्रह सौ तक बालू लदे ओवर लोडेड ट्रक गुजरते हैं, जिनके वजह से आये दिन लंबा जाम लग जाता है. लेकिन, इस जाम से निजात पाने का कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा. रविवार की रात के करीब तीन बजे से सुबह नौ बजे तक लगे लंबे जाम को छुड़ाने के लिए पुलिस को काफी जूझना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन