बगही पुल के पास यात्रीशेड व चापाकल नहीं होने से लोगों को परेशानी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रामपुर : सबार थाना क्षेत्र के बगही पुल के पास यात्री शेड नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस स्थिति में यात्री खुले आसमान के नीचे वाहन का इंतजार करते हैं. उक्त स्थान से पाली, रामपुर, भलुहा व निसिजा सहित दर्जनों गांव के यात्री भभुआ, सासाराम, चेनारी, कुदरा व […]
विज्ञापन
रामपुर : सबार थाना क्षेत्र के बगही पुल के पास यात्री शेड नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस स्थिति में यात्री खुले आसमान के नीचे वाहन का इंतजार करते हैं.
उक्त स्थान से पाली, रामपुर, भलुहा व निसिजा सहित दर्जनों गांव के यात्री भभुआ, सासाराम, चेनारी, कुदरा व वाराणसी जाने के लिए वाहन का इंतजार करते हैं. प्रति दिन सैकड़ों यात्री उक्त स्थान पर आते हैं, लेकिन वहां पर एक चापाकल भी नहीं है. गरमी का मौसम है. तापमान अपने चरम पर है.
लू के थपेड़ो के बीच दोपहर में उक्त स्थान पर वाहन के लिए यात्री इंतजार करते हैं. पाली के यात्री अभिमन्यु सिंह, रामपुर के दुर्गेश तिवारी, मुन्ना कुमार, किरण देवी ने बताया कि चापाकल न होने से काफी परेशानी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










