मोहनिया में एटीएम की सुरक्षा की अनदेखी !

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया(सदर) : सूबे में बैंक लूट व साइबर अपराध बढ़ रहे है. उन्हें रोकने के लिए पुलिस एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रही. इसके बावजूद लापरवाही दूर नहीं हो रही है. बैंक व एटीएम की सुरक्षा को लेकर कितनी सावधानी बरती जा रही है इसकी पोल सोमवार को खुली. दिन के 2:46 बजे […]

विज्ञापन
मोहनिया(सदर) : सूबे में बैंक लूट व साइबर अपराध बढ़ रहे है. उन्हें रोकने के लिए पुलिस एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रही. इसके बावजूद लापरवाही दूर नहीं हो रही है. बैंक व एटीएम की सुरक्षा को लेकर कितनी सावधानी बरती जा रही है इसकी पोल सोमवार को खुली.
दिन के 2:46 बजे जीटी रोड के दक्षिणी सर्विस लेन के बगल स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम पर लगी लोगों की भीड़ के बीच एटीएम के अंदर कई लोग घुसे हुए थे. हद तो तब हो गयी जब एक जवान एटीएम के अंदर कुरसी पर बैठ लोगों को बेधड़क आने-जाने दे रहा था. इस संबंध मे पूछे जाने पर एसपी हरप्रीत कौर ने कहां कि एटीएम की सुरक्षा बैंक के सुरक्षाकर्मी के जिम्मे होता है, लेकिन वहां उपस्थित सैप जवान ने ऐसा किया तो गलत है. जांच करायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन