200 क्विंटल महुआ लदा ट्रक जब्त

Updated:
विज्ञापन

सूबे में शराबबंदी के बाद भी चोरी-छिपे शराब का कारोबार करनेवाले प्रशासन को चकमा देने में लगे हैं. इसका उदाहरण गुरुवार को मोहनिया चेकपोस्ट पर देखने को मिला. विभाग की दबिश से 200 क्विंटल महुआ लदा एक ट्रक जब्त किया गया. रीवा से ले जाया जा रहा था हजारीबाग, दो लोग भी गिरफ्तार भभुआ (सदर) […]

विज्ञापन
सूबे में शराबबंदी के बाद भी चोरी-छिपे शराब का कारोबार करनेवाले प्रशासन को चकमा देने में लगे हैं. इसका उदाहरण गुरुवार को मोहनिया चेकपोस्ट पर देखने को मिला. विभाग की दबिश से 200 क्विंटल महुआ लदा एक ट्रक जब्त किया गया.
रीवा से ले जाया जा रहा था हजारीबाग, दो लोग भी गिरफ्तार
भभुआ (सदर) : कर्मनाशा स्थित समेकित चेकपोस्ट से गुरुवार को वाणिज्य व एक्साइज विभाग ने बिना कागजात के महुआ लदा एक ट्रक जब्त किया. ट्रक पर 200 क्विंटल महुआ लदा था. ट्रक को जब्त करते हुए ड्राइवर व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है.
कार्रवाई में शामिल उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार झा ने बताया कि गुरुवार को समेकित चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच वाणिज्य व एक्साइज के द्वारा की जा रही थी. इसी दौरान ट्रक को जब्त करते हुए ट्रक में सवार हजारीबाग के बुडू थाना रामगढ़ के मो इतेफाक अंसारी व मांडू के शमसूद अंसारी को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि ट्रक से व्यापार करने का न तो कारण बताया गया और न ही कोई वैध कागजात ही मिले. महुआ को चोरी छिपे मध्य प्रदेश के रीवां से हजारीबाग ले जाया जा रहा था.
इस मामले में कार्रवाई के लिए वाणिज्य विभाग ने एक्साइज को जब्त महुआ व दोनो युवकों को सौंप दिया गया है. इन पर उत्पाद विभाग द्वारा बिहार उत्पाद नियमावली 2006 के धारा तीन संशोधन नियम 2016 के धारा 47 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया. वाणिज्य और एक्साइज की संयुक्त कार्रवाई के दौरान उत्पाद निरीक्षक चंद्रदेव प्रसाद, जमादार अरुण कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. गौरतलब है कि शराबबंदी के बाद मोहनिया चेकपोस्ट पर सरकार ने कड़ी निगरानी के निर्देश दिये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन