कहीं लिट्टी-चोखा, तो कहीं पुलाव का लग रहा भोग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के घर हर दिन भोज भभुआ(नगर) : पंचायत चुनाव ने शहर की रौनक को फीका कर दिया है. वहीं, गांवों में चहल-पहल बढ गयी है. हर दिन प्रत्याशी द्वारा करायी जा रही अलग-अलग पार्टियों में लोग खासकर युवा वर्ग मौज- मस्ती के दौर से गुजर रहा हैं. अब उन्हे अच्छे खाने-पीने […]
विज्ञापन
चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के घर हर दिन भोज
भभुआ(नगर) : पंचायत चुनाव ने शहर की रौनक को फीका कर दिया है. वहीं, गांवों में चहल-पहल बढ गयी है. हर दिन प्रत्याशी द्वारा करायी जा रही अलग-अलग पार्टियों में लोग खासकर युवा वर्ग मौज- मस्ती के दौर से गुजर रहा हैं. अब उन्हे अच्छे खाने-पीने के लिए शहर के होटलों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती. पंचायत चुनाव ने गांव के नजारे को पूरी तरह बदल कर रख दिया है.
खासकर जिला पर्षद व मुखिया पद के प्रत्याशियों के यहां समर्थकों की अच्छी भीड है. प्रचार के साथ चमचागीरी भी खूब हो रही है.
जीत हार के दावे चाय व कोलड्रिंक्स की चुस्की के साथ खूब बाते हो रही है. सुबह व शाम प्रत्याशियों के घर के पिछवाडे पडे जूठे प्लेट इस बात की गवाही दे रहे हैं कि प्रतिदिन पार्टियों का दौर चल रहा है. गांव के नजदीक रहनेवाले शहरी लोग भी आजकल गांवो मे ही अपना डेरा जमाये हुए हैं.
प्रत्याशियों द्वारा कभी लट्टी-चोखा तो कभी पुलाव के साथ नाॅनभेज परोस वोटरों को गोलबंद किया जा रहा है. वोटरों कि मांग पर पूड़ी-पनीर के साथ फास्ट फूड भी परोसे जा रहे हैं.
गांजे की डिमांड बढ़ी
अपनी जीत पक्की करने के लिए प्रत्याशी हर तिकड़म अपना रहे हैं. प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए कहीं भोज तो कही शराब का जुगाड कर खुशामद करने मे लगे हुए हैं. वही शराब की किल्लत को देखते हुए इन दिनो गांजा की डिमांड बढ़ गयी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांजा के अवैध कारोबारी इस चुनाव में चांदी काट रहे हैं. इस अवैध कारोबार से जुड़े लोग सुबह होते ही प्रत्याशी के घर पहुंच कर इसका आॅर्डर लेते हैं और शाम होते ही आॅर्डर के अनुरूप उन्हे गांजा उपलब्ध करा दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










