एक शेड भी नहीं, जहां बेचे सामान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
तेज धूप व भीषण गरमी के बीच शहर के फुटपाथी दुकानदार काम कर रहे हैं, ऐसे तब, जब हम और आप दोपहर में घर में बैठे पंखे की तेज हवा के नीचे गहरी नींद ले रहे होते हैं. दुकानदारों की मजबूरी है, उन्हें पेट की खातिर कड़ी धूप क्या बरसात और कड़ाके की ठंड में […]
विज्ञापन
तेज धूप व भीषण गरमी के बीच शहर के फुटपाथी दुकानदार काम कर रहे हैं, ऐसे तब, जब हम और आप दोपहर में घर में बैठे पंखे की तेज हवा के नीचे गहरी नींद ले रहे होते हैं. दुकानदारों की मजबूरी है, उन्हें पेट की खातिर कड़ी धूप क्या बरसात और कड़ाके की ठंड में भी काम करना पड़ता है.
भभुआ (सदर) : शहर के सैकड़ों फुटपाथीदुकानदार हैं, जो शासन प्रशासन की अनदेखी के चलते भरी दोपहर धूप में बिना किसी शेड के काम करने को मजबूर हैं. धूप व गरमी से बेहाल ये दुकानदार भरी दोपहर में भी पेट की खातिर सब्जी व फल बेचने को मजबूर हैं. इन दिनों 42 डिग्री तक तापमान पहुंच रहा है. सब्जी मंडी में सब्जी बेचनेवाली दुर्गा देवी कहती हैं कि सब्जी नहीं बेचेंगे तो घर परिवार कैसे चलेगा. वह दार्शनिक अंदाज में कहती हैं कि धूप बरसात कुछ भी हो यह तो रोज का काम है.
सब्जी बेचने के बाद ही घर के राशन पानी का जुगाड़ हो पाता है. इस दौरान पास में ही बैठे अखलासपुर के रामजी कुशवाहा कहते हैं कि गरीबों का कोई सहारा नहीं है. नगर पर्षद प्रतिदिन 12 रुपया टैक्स वसूलीा है, लेकिन व्यवस्था के नाम पर पुलिस की डांट व मार मिलती है. वहीं पढ़ाई के उम्र में सब्जी बेचते मिले अखलासपुर के अरविंद कुमार ने बताया कि अपने खेत की सब्जी है, अपने गांव में दाम अच्छे नहीं मिलते, जिसके चलते शहर के बाजार में सब्जी बेचने आना पड़ा. उसने कहा कि सब्जी बेचने के बाद सरकारी विद्यालय में पढ़ने जाता है, लेकिन स्कूल में पढ़ाई नहीं होने के चलते घर के खेत में पैदा हुई सब्जी को बाजार में लाकर बेचना पड़ता है.
शहरों में कमोबेश हर जगह का एक समान हाल है. शहर के बीच नगर पर्षद द्वारा वेंडर जोन का टैक्स लगा कर इन फुटपाथी दुकानदारों से वसूला जाता है, लेकिन सुविधा के नाम पर उन्हें नगर पर्षद से कुछ भी हासिल नहीं होता.
शहर में व्यवस्था के लिए कुछ दिन पूर्व फुटपाथी दुकानदार डीएम से भी मिले थे, लेकिन नगर पर्षद के उदासीन रवैये के चलते फुटपाथी दुकानदारों के दर्द का अंतहीन सिलसिला अब भी जारी है. शहर के एकता चौक, सदर अस्पताल रोड, जेपी चौक, पटेल चौक व पुराना चौक इत्यादि जगह ऐसे हैं, जहां फुटपाथी दुकानदार कड़ी धूप व गरमी में भी समान आम लोगों को उपलब्ध कराते हैं, लेकिन इन सभी स्थानों पर नगर पर्षद द्वारा न तो शेड की व्यवस्था की गयी है, न ही उनकी अन्य और जरूरतों को उपलब्ध कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










