मुंडेश्वरी धाम में पर्यटकों को उपलब्ध होंगे एसी कमरे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पर्यटन विकास निगम के होटल में उठायेंगे लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी भगवानपुर(कैमूर) : मुंडेश्वरी धाम मे मुंडेश्वरी बिहार होटल अब दर्शनार्थियों को एसी युक्त कमरे उपलब्ध करायेगा. यही नहीं अब मनपसंद नाश्ते व भोजन के लिए भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि तुरंत ऑर्डर पर चावल, दाल, पनीर बटर मसाला, पनीर की […]
विज्ञापन
पर्यटन विकास निगम के होटल में उठायेंगे लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी
भगवानपुर(कैमूर) : मुंडेश्वरी धाम मे मुंडेश्वरी बिहार होटल अब दर्शनार्थियों को एसी युक्त कमरे उपलब्ध करायेगा. यही नहीं अब मनपसंद नाश्ते व भोजन के लिए भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि तुरंत ऑर्डर पर चावल, दाल, पनीर बटर मसाला, पनीर की सब्जी, आलू, पनीर व सत्तू का पराठा भी उपलब्ध कराया जायेगा.
मुंडेश्वरी बिहार होटल के प्रबंधक नलीन सिन्हा ने बताया कि होटल में आठ कमरे हैं, जिसमें दो कमरों में एसी है. इसका किराया एक हजार है व एक कमरा कुलर युक्त है इसका किराया 450 रुपया है. वहीं साधारण कमरे 300 रूपये व डारमेटरी का किराया 75 रुपया है. इसके अलावा होटल खाली रहने पर शादी ब्याह करनेवाले लोगों को भी कमरे उपलब्ध कराये जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










