रामगढ़ में 20 बीघे गेहूं की फसल आग से राख
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रामगढ़ (कैमूर) : पेट्रोल पंप स्थित रामगढ़ के सीवाना में 20 बीघे की गेहूं की कटी फसल में आग लग गयी. इससे लाखों रुपये का अनाज जल कर राख हो गया. साथ ही कई बीघे के खेतों में लगी प्याज भी जल गयी. यह आग साहब शर्मा के दो बीघे की काटी गयी गेहूं की […]
विज्ञापन
रामगढ़ (कैमूर) : पेट्रोल पंप स्थित रामगढ़ के सीवाना में 20 बीघे की गेहूं की कटी फसल में आग लग गयी. इससे लाखों रुपये का अनाज जल कर राख हो गया. साथ ही कई बीघे के खेतों में लगी प्याज भी जल गयी. यह आग साहब शर्मा के दो बीघे की काटी गयी गेहूं की फसल में आग लग गयी.
इसके बाद यह आग साहब शर्मा के दो बीघे में, बंशीधर शर्मा के एक बीघे में, काशी नाथ शर्मा के एक बीघे में, रामप्रवेश चौहान के एक बीघे में, श्री भगवान सिंह के एक बीघे में, नागेंद्र विश्वकर्मा के दो बीघे में, टुनटुन तिवारी के एक बीघे की गेहूं की फसल जल गयी.
इन सबने फसल काट कर खेतों में ही छोड़ दिया था, जिसमें आग लग गयी. इस आगलगी में सुखन राम के एक बीघे की प्याज की फसल जल गयी. साथ ही भरत सिंह के चेंबर के मोटर का पाइप जल कर राख हो गयी. आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने सीइओ को दी. सीइओ ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को देकर घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद दमकल की गाड़ी पहुंच गयी. इस दौरान काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










