सुवरन नदी के पास ऑटो पलटा, पांच लोग घायल
भभुआ (सदर) : चैनपुर-भभुआ पथ पर सुवरन नदी के पास शिलावाटिका के पास अपराह्न तीन बजे यात्रियों से भरा एक ऑटो पलट गया. ऑटो के पलटने से उसमें सवार लोग घायल हो गये. इसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से बनारस रेफर किया गया. बताया जाता है […]
भभुआ (सदर) : चैनपुर-भभुआ पथ पर सुवरन नदी के पास शिलावाटिका के पास अपराह्न तीन बजे यात्रियों से भरा एक ऑटो पलट गया. ऑटो के पलटने से उसमें सवार लोग घायल हो गये. इसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से बनारस रेफर किया गया.
बताया जाता है कि चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर के जलील शाह, इशहाक शाह, मुमताज शाह, गुड्डू शाह व आरीफ शाह ऑटो में सवार होकर गांव के ही मुमताज शाह की लड़की की शादी का दिन रखने सासाराम तकीया निवासी तौफिक शाह के यहां जा रहे थे.
इसी दौरान ऑटो सुवरन नदी के पास अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. ऑटो के पलटने से उसमें सवार सभी लोग घायल हो गये. सभी घायलों को राहगीरों ने तत्काली वहां से उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गुड्डू शाह को बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










