रामगढ़ में आग से खाक हुई हजारों की संपत्ति
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रामगढ़(कैमूर) : पावर हॉउस स्थित महादलित बस्ती में बुधवार की सुबह विजय बहादुर राम उर्फ डोमा राम की झोंपड़ी में आग लग गयी. इससे दो गायों की मौत झुलसने के कारण हो गयी. वहीं झोंपड़ी में रखे अनाज व विस्तर आदि जल कर राख हो गये. आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जाता है. जानकारी […]
विज्ञापन
रामगढ़(कैमूर) : पावर हॉउस स्थित महादलित बस्ती में बुधवार की सुबह विजय बहादुर राम उर्फ डोमा राम की झोंपड़ी में आग लग गयी. इससे दो गायों की मौत झुलसने के कारण हो गयी. वहीं झोंपड़ी में रखे अनाज व विस्तर आदि जल कर राख हो गये. आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जाता है.
जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य अपने काम में व्यस्त थे. इस दौरान अचानक आग लग गयी. परिवार के लोग आनन-फानन में किसी तरह से झोंपड़ी से निकल कर बाहर आये.
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक आवश्यक सामान जल कर राख हो गये. इस आग में दो गायों की जलने के कारण मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर समाजसेवी गौतम खरवार अपने सभी सहयोगियों के साथ बस्ती में पहुंचे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










