महोत्सव के पहले दिन ममता जोशी ने बांधा समां

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (कार्यालय) : बुधवार की शाम मुंडेश्वरी महोत्सव का शुभारंभ हुआ. इस दौरान पहले दिन सूफी सिंगर ममता जोशी ने समा बंधा. ममता ने सूफी सहित हिंदी, भोजपुरी व पंजाबी गीत गाये. ममता के गीतों पर देर शाम तक दर्शक झूमते रहेङ उन्होंने कार्यक्रम का आगाज कबीर मन लागे फकीरी से किया. इसके बाद कोई […]

विज्ञापन
भभुआ (कार्यालय) : बुधवार की शाम मुंडेश्वरी महोत्सव का शुभारंभ हुआ. इस दौरान पहले दिन सूफी सिंगर ममता जोशी ने समा बंधा. ममता ने सूफी सहित हिंदी, भोजपुरी व पंजाबी गीत गाये. ममता के गीतों पर देर शाम तक दर्शक झूमते रहेङ उन्होंने कार्यक्रम का आगाज कबीर मन लागे फकीरी से किया. इसके बाद कोई दीवाना कहता है, कजरा मोहब्बत वला, झुमका गिरा रे, पनिया के जहाज से पलटनिया बन आइह पिया आदि गीतों से समां बांध दिया.
नहीं पहुंचीं मंत्री
कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए आमंत्रित पर्यटन मंत्री अनीता देवी, जिला प्रभारी मंत्री संतोष कुमार निराला, स्थानीय सांसद व चारों विधानसभा क्षेत्रों के विधायक नहीं पहुंचे. इसके बाद प्रभारी डीएम व एसपी हरप्रीत कौर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. प्रभारी डीएम ने कहा कि कैमूर एक ऐतिहासिक जिला है. मुंडेश्वरी काफी प्राचीन स्थल है. इस महोत्व का उद्देश्य इस स्स्थल को विश्व प्रसिद्ध करना है. वहीं एसपी हरप्रीत कौर ने कहा कि वह चाहती हैं कि एक अच्छा कार्यक्रम हो. इसलिए वो ज्यादा समय कलाकारों को देंगी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन