नवरात्र के पहले दिन पूजी गयीं शैलपुत्री
नवरात्र के पहले दिन पूजी गयीं शैलपुत्री फोटो:-7.देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु भभुआ (कोर्ट). चैत नवरात्र को लेकर भभुआ शहर के हर मंदिरों व घरों में लोगों ने कलश स्थापित कर शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना की. शहर स्थित देवी मंदिर, एकता चौक हनुमान मंदिर, डाकेश्वर मंदिर व अश्करण मंदिर सहित जिला मुख्यालय के […]
नवरात्र के पहले दिन पूजी गयीं शैलपुत्री फोटो:-7.देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु भभुआ (कोर्ट). चैत नवरात्र को लेकर भभुआ शहर के हर मंदिरों व घरों में लोगों ने कलश स्थापित कर शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना की. शहर स्थित देवी मंदिर, एकता चौक हनुमान मंदिर, डाकेश्वर मंदिर व अश्करण मंदिर सहित जिला मुख्यालय के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा दिन भर पूजा-अर्चना की गयी. मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही. कई जगहों पर कन्या पूजन कर उन्हें भोजन भी कराया गया. नवरात्र शुरू होते ही शहर का फूल बाजार भी गुलजार हो गया. व्यवसायियों ने पूजा को लेकर वाराणसी से फूल मंगाये. फूलों व फलों के रेट में एकाएक काफी उछाल दिख रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










