शहर में निकाली शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन

शहर में निकाली शोभायात्रा भभुआ. मकर संक्रांति की पावन बेला पर शुक्रवार को श्रीकृष्ण भावना मृत संघ इस्कान द्वारा राधाव्रज बिहारी व गौर निताई की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गयी. इस दौरान कृष्ण भक्तों द्वारा हरिनाम संकीर्तन करते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया गया. हरिनाम संकीर्तन के दौरान कृष्ण भक्त झूमते नजर आये. […]

विज्ञापन

शहर में निकाली शोभायात्रा भभुआ. मकर संक्रांति की पावन बेला पर शुक्रवार को श्रीकृष्ण भावना मृत संघ इस्कान द्वारा राधाव्रज बिहारी व गौर निताई की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गयी. इस दौरान कृष्ण भक्तों द्वारा हरिनाम संकीर्तन करते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया गया. हरिनाम संकीर्तन के दौरान कृष्ण भक्त झूमते नजर आये. इस शोभायात्रा में वृंदावन से आये सत्य नारायण प्रभु के अलावे नगर के श्यामगोपाल प्रभु, प्रो. रामाशंकर, मनु महाराज, जय प्रकाश जायसवाल, शशि हलवाई, राधिका देवी, सोनी देवी, डोमा प्रसाद, अमित पासवान सहित काफी संख्या में कृष्ण भक्त शामिल रहे……………………………फोटो.6. निकाली गयी शोभायात्रा करेंट से महिला झुलसीभभुआ. घर में काम करने के दौरान एक महिला बिजली करेंट की चपेट में आकर झुलस गयी. शहर के वार्ड नंबर चार में रहनेवाले और सोनहन थाना क्षेत्र के हरला गांव के नारायण पाठक सपरिवार अपने गांव गये हुए थे. शुक्रवार की सुबह उनकी पत्नी 20 वर्षीय रुबी देवी गांव स्थित घर में किसी काम से लगी हुई थीं. इसी दौरान करेंट की चपेट में आ गयीं. महिला को इलाज के लिए परिजन तत्काल सदर अस्पताल ले आये. वार्ड नंबर छह से युवती गायबभभुआ. शहर के वार्ड नंबर छह से एक युवती के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. युवती के परिजनों द्वारा इसकी सूचना नगर थाने को देते हुए बताया गया है कि पिछले 29 दिसंबर से उक्त युवती घर से गायब है. काफी खोजबीन किये जाने के बावजूद उसका पता नहीं चला. युवती के गायब होने के मामले पर नगर थाने की पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है.सड़क दुर्घटना में बालिका सहित तीन घायलभभुआ. शुक्रवार को अलग अलग हुए सड़क दुर्घटनाओं में एक बालिका सहित तीन लोगा घायल हो गये. सड़क दुर्घटना में घायल थाना क्षेत्र के कुंज गांव के राजेश सिंह की छह वर्षीय पुत्री खुशबु कुमारी, दुमदुका परसथुआ के रवींद्र कुमार राय के 16 वर्षीय पुत्र राहूल राज व भभुआ वार्ड नंबर 20 के रमेंद्र सिंह 50 वर्ष का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. अस्पताल के चिकित्सक डा. जय शंकर मिश्रा द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया. रामलीला मैदान में दूसरे दिन भी लगा मेलाकुदरा(कैमूर). रामलीला मैदान में शुक्रवार को मकर संक्रांति के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया. इसमें हर साल की तरह साल भी दंगल का आयोजन किया गया. दूर दूर से आये हुए पहलवानो ने कुश्ती में करतब दिखाए जीते हुए पहलवानो को आयोजको द्वारा सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन