मकर संक्रांति की धूम, स्नान-दान आज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
त्योहार. अखलासपुर में लगे मेले मे उमड़ी भीड़, बच्चों के साथ बड़े-बूढ़ों ने भी उठाया लुत्फ भभुआ (सदर) : भले ही ग्रह-नक्षत्र मकर संक्रांति का पर्व शुक्रवार को बता रहे हो, लेकिन सदियों से 14 जनवरी को खिचड़ी मनाये जाने की परंपरा यथावत कायम रही और लोगों व बच्चों ने मकर संक्रांति के पर्व का […]
विज्ञापन
त्योहार. अखलासपुर में लगे मेले मे उमड़ी भीड़, बच्चों के साथ बड़े-बूढ़ों ने भी उठाया लुत्फ
भभुआ (सदर) : भले ही ग्रह-नक्षत्र मकर संक्रांति का पर्व शुक्रवार को बता रहे हो, लेकिन सदियों से 14 जनवरी को खिचड़ी मनाये जाने की परंपरा यथावत कायम रही और लोगों व बच्चों ने मकर संक्रांति के पर्व का लुत्फ उठाते हुए अखलासपुर पोखरे पर लगनेवाले मेले का गुरुवार को जम कर आनंद उठाया. शहर और आसपास के लोगों व बच्चों ने मेले में जम कर खरीदारी की. मेले में बच्चों ने झूला चरखी इत्यादि की सवारी करते हुए अपने मनपसंद खिलौने खरीदे. बड़ों ने भी मेले में ओखली सिलवट, चकरी व लाठी आदि की खरीद की.
आम तौर पर 14 जनवरी को मनाया जानेवाला मकर संक्रांति यानी खिचड़ी का त्योहार रस्मो व ग्रहों की चाल में परिवर्तन के चलते 15 जनवरी यानी आज मनाया जायेगा. संक्रांति का पर्व मकर राशि में सूर्य के प्रवेश के अवसर पर होता है. पंचांगों के अनुसार, मकर में सूर्य का प्रवेश 14-15 जनवरी की मध्य रात्रि दो बज कर 42 मिनट पर होगा. इस स्थिति में सूर्योदय के समय संक्रांति रहेगी और उसी समय को पुण्यकाल माना जायेगा.
बच्चे मस्ती में, तो बड़े रहे खरीदारी में व्यस्त
अखलासपुर पोखरे पर लगे मेले में बच्चों ने जहां चाट पकौड़ो खा कर खूब चरखी व झूले पर मस्ती की, तो बड़े भी इस दौरान बच्चों के साथ खरीदारी में व्यस्त रहे. गुरुवार को मेले में चाट पकौड़ी व खिलौनों की बिक्री खूब रही.
कुछ स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बड़े व युवकों को मनोरंजन करते देखा गया वहीं कुछ शौकीनों ने बाहर के व्यापारियों द्वारा लगाये गये सील-लोढ़े व हाथ चक्की की खरीद की. मेले में उमड़ी भीड़ को देखते हुए समय समय पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










