लालू राज जंगलराज नहीं गांवों का राज : जगदानंद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भगवानपुर : राजद के कार्यकर्ता सम्मेलन में गुरुवार को हजारों कार्यकर्ताओं ने दही-चूड़ा खाया. भोज के बाद राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह ने कार्यकर्ताओं व साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने लालूजी के कार्यकाल को जंगलराज का दर्जा दिया, लेकिन लालूराज जंगलराज नहीं, बल्कि गांवों का राज है. लालू जी […]
विज्ञापन
भगवानपुर : राजद के कार्यकर्ता सम्मेलन में गुरुवार को हजारों कार्यकर्ताओं ने दही-चूड़ा खाया. भोज के बाद राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह ने कार्यकर्ताओं व साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने लालूजी के कार्यकाल को जंगलराज का दर्जा दिया, लेकिन लालूराज जंगलराज नहीं, बल्कि गांवों का राज है.
लालू जी के ही कार्यकाल में गांव के लोगों की आवाज सुनी जाने लगी. भारतीय जनता पार्टी को उन्होंने कोसते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद से भाजपा की हार होती जा रही है. इससे सिद्ध होता है कि भाजपा से लोगों का मोह भंग हो गया है. महाराष्ट्र में हुए पंचायत चुनाव में भाजपा चौथे नंबर की पार्टी बन गयी.
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि चौक चौराहों पर अपनी जुबान खोलनी शुरू कर दे व अपनी पार्टी की अच्छाइयों को लोगों तक पहुंचाएं. अपनी पार्टी के नेता की बुराई न सुने. इस कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष अजीमुदीन व देखरेख भोलानाथ यादव ने की. मौके पर रामगढ़ के पूर्व विधायक अंबिका यादव, पुरुषोत्मक नारायण सिंह, जग नारायण यादव, सुरेंद्र यादव, विजय यादव, सुरेश सिंह के साथ राजद के कई जिले से जुटे कार्यकर्ता उपस्थित रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










