मुझे प्रताड़ित करते हैं हेडमास्टर : सेविका

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (नगर) : गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुनीं. डीएम ने जनता दरबार में आये मामलों पर 15 दिनों के अंदर कार्रवाई का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. जनता दरबार में भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र की पहड़िया पंचायत औसान के तालिमी […]

विज्ञापन
भभुआ (नगर) : गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुनीं. डीएम ने जनता दरबार में आये मामलों पर 15 दिनों के अंदर कार्रवाई का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया.
जनता दरबार में भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र की पहड़िया पंचायत औसान के तालिमी मरकज की सेविका रूख्साना बानो ने उमवि औसासन के प्रधानाध्यापक पर बेवजह प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए डीएम से न्याय की मांग की. रूख्साना ने बताया कि उनकी बहाली तालिमी मरकज में ग्राम औसान में हुई उमवि, औसान के प्रधानाध्यापक उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं.
बहाली के समय भी मेधा सूची में उनका पहला स्थान होते हुए भी उनकी जगह इस्तेखार अंसारी नाम के अभ्यर्थी की बहाली की अनुशंसा कर दी गयी. वहीं जब जिला द्वारा जांच के बाद उनकी नियुक्ति हुई, तो योगदान के समय भी काफी परेशान किया गया. अब जब वह वहां लगातार ड‍्यूटी कर रही हैं, तो उनकी अनुपस्थिति नहीं दे रहे हैं. इसकी शिकायत जिला शिक्षा पदाधिकारी से भी की गयी थी, तब भगवानपुर बीइओ को जांच का आदेश दिया गया. लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. डीएम ने इस मामले की जांच के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया.
जनता दरबार में भभुआ के मुकुल कुमार जायसवाल ने अंचल कार्यालय, रामपुर के पूर्व नाजीर सुधीर कुमार चौबे पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके प्रतिष्ठान द्वारा कार्यालय आदेश पर स्टेशनरी व कंप्यूटर सामग्री आपूर्ति की गयी.
इसका बिल उसी वक्त नाजीर को सौंप दिया था. लेकिन,ट्रेजरी से बिल निकासी कर लिये जाने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया. इसके अलावा जनता दरबार में विद्युत ग्रामीण विकास व सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई. इस दौरान डीडीसी सुनील कुमार, डीआरडीए रवींद्र कुमार, डीइओ सत्यनारायण प्रसाद, एलडीएम रत्नाकर झा आदि मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन