मंत्री जी, हमारी एक नहीं, कई समस्याएं
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ(नगर) : मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री सह अनुसूचित/ जाति जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार निराला ने सरदार बल्लभ भाई पटेल कॉलेज स्थित डाॅ बीआर अांबेडकर कल्याण छात्रावास संख्या दो में पहुंच कर छात्रवास के छात्राें की समस्याएं सुनी. छात्रों ने बताया कि छात्रवास में मूलभूत समस्याओं की घोर कमी है छात्रवास में पुस्तक […]
विज्ञापन
भभुआ(नगर) : मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री सह अनुसूचित/ जाति जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार निराला ने सरदार बल्लभ भाई पटेल कॉलेज स्थित डाॅ बीआर अांबेडकर कल्याण छात्रावास संख्या दो में पहुंच कर छात्रवास के छात्राें की समस्याएं सुनी.
छात्रों ने बताया कि छात्रवास में मूलभूत समस्याओं की घोर कमी है छात्रवास में पुस्तक की कमी, भवन मरम्मत, बिजली वायरिंग की मरम्मत, पेयजल की व्यवस्था, मुख्य सड़क से छात्रवास तक पक्की सड़क का निर्माण आदि समस्याओं से प्रभारीमंत्री को अवगत कराया. प्रभारी मंत्री ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लेते हुए उनकी समस्याओं को अविलंब दूर करने का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने इसके लिए विभागीय पदाधिकारियों को छात्रवास के लिए जरुरी संसाधनों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
इसके अलावा प्रभारी मंत्री ने आंबेडकर आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया तथा वहां की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर मोहनिया विधायक निरंजन राम, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश आर्य, प्रिंसिपल एसएन लाल, छात्रवास अधीक्षक ब्रम्हदेव सिंह, छात्र नायक, शत्रुघ्न कुमार, सचिव भानु कुमार समेत कई छात्र मौजूद रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










