स्कूल के रुपये गबन करने पर होगी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (नगर) : बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा जिले के 66 विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कमरे का निर्माण कार्य शुरू नहीं करनेवाले प्रभारी प्रधानाध्यापकों सहित कई विद्यालयों के सचिवों पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस संबंध में डीइओ सत्य नारायण प्रसाद द्वारा संबंधित प्रखडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिख […]

विज्ञापन
भभुआ (नगर) : बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा जिले के 66 विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कमरे का निर्माण कार्य शुरू नहीं करनेवाले प्रभारी प्रधानाध्यापकों सहित कई विद्यालयों के सचिवों पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस संबंध में डीइओ सत्य नारायण प्रसाद द्वारा संबंधित प्रखडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिख कर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है.
गौरतलब है कि पूर्व में डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह ने शिक्षा विभाग के साथ हुई बैठक में अतिरिक्त वर्ग कमरे का कार्य नहीं करने या आधा-अधूरा काम कर के छोड़ दिये जानेवाले प्रभारी प्रधानाध्यापकों की सूची तैयार कर उन्हें 15 दिनों का समय दिये जाने का निर्देश दिया गया था. इस दौरान या तो उन्हें अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण के लिए निकाले गये रुपयों से निर्माण कार्य शुरू कराना है. अन्यथा पैसा विभाग को वापस करना है डीइओ ने बताया कि समयावधि खत्म होने के बाद प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
जानकारी के अनुसार, 66 विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कमरे का निर्माण कराया जाना था. उनमें से कई विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाध्यापक निर्माण कार्य के रुपये लेकर दबाये बैठे हैं, जिसमें कई विद्यालयों में सचिवों की भी मिलीभगत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन